गंभीर फिर बने नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज
गंभीर अपने खेल के कारण नहीं बल्कि श्रीलंका के कुमार संगकारा और आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क के वरीयता क्रम में नीचे खिसकने के कारण पहले स्थान पर पहुंचने में सफल हुए हैं। गंभीर को इससे पहले जुलाई में सर्वोच्च वरीयता मिली थी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों की नई सूची जारी होने से पहले गंभीर संगकारा और क्लार्क के बाद तीसरे स्थान पर थे लेकिन हाल ही में समाप्त टेस्ट श्रृंखलाओं में दोनों बल्लेबाजों के नाकाम होने के कारण गंभीर को फायदा हुआ है।
गॉल में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले टेस्ट से पहले संगकारा तालिका में पहले स्थान पर थे लेकिन दोनों पारियों में उनकी नाकामी ने उन्हें नीचे ला दिया है। संगकारा की नाकामी से क्लार्क को फायदा हो सकता था लेकिन वह भी केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट मैच में नाकाम रहे।
पांचवें एशेज टेस्ट में आठ विकेट झटकने वाले इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान 17 स्थान के फायदे के साथ गेंदबाजों के वरीयता क्रम में पहले-10 में स्थान में बनाने में सफल रहे हैं। स्वान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने यह मैच 197 रनों से जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications