मजबूत हुई 'आप': हॉकी प्‍लेयर धनराज पिल्‍लै और सिंगर जसपिंदर नरूला पार्टी में शामिल

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और ऐसे में आम आदमी पार्टी अपना कुनबा और मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान धनराज पिल्‍लै आम आदमी पार्टी से जुड़ गये है और सोमवार को उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक 45 साल के पिल्‍लै बहुत जल्‍द ही देश भर में पार्टी के लिये प्रचार अभियान शुरु करेंगे। धनराज पिल्‍लै के अलावा पंजाब की जानी-मानी सिंगर जसपिंदर नरूला भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है।

पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद जसपिंदर ने कहा कि मैं सावरकर के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इस दौरान मैंने जाना कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने काफी संघर्ष किया है। उनके मुकाबले हम कुछ नहीं कर रहे है। मुझे लगता है कि AAP इकलौती पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करती है। उल्‍लेखनीय है कि फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में गाने के लिए जसपिंदर को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। नरूला ने हिट फिल्में मिशन कश्मीर, मोहब्बतें, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और बंटी-बबली के लिए गाने गाए हैं।

आप नेता ने उनके पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि गायिका का हमारे साथ जुड़ने पर हमें पंजाब में मजबूति मिलेगी। आपको बताते चलें कि पुणे में एक तमिल परिवार में जन्मे धनराज का हॉकी करियर शानदार रहा है। 1999-2000 में उन्हें देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न भी मिल चुका है। सन 2000 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2002 में उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल जर्मनी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

Story first published: Tuesday, February 18, 2014, 15:43 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+