Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया 2 विकेट से जीता (लीड-7)

पाकिस्तान द्वारा दिए 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने एक समय दो विकेट पर 140 रन बना लिए थे। उस समय लग रहा था कि मुकाबला एक तरफा हो जाएगा। लेकिन मोहम्मद आसिफ और नावेद ने घातक गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को ध्वस्त कर स्कोर 8 विकेट पर 187 कर दिया।

आठवें विकेट के रूप में जानसन के आउट होने के बाद मैच पाकिस्तान के पक्ष में जाता लग रहा था लेकिन ब्रेट ली और हैरित्ज ने विकेटों के पतझड़ को रोकते हुए मैच की आखिरी गेंद पर आस्ट्रेलिया को विजय दिला दी। ली 12 रन और हैरित्ज 9 रन बना कर नाबाद रहे।

आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वाटसन (24) के रूप में गिरा। उमर गुल की गेंद पर कामरान अकमल ने उन्हें कैच आउट किया। टीडी पैने (29) को शाहिद अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग 32 और कैलम फार्गूसन सात रन बनाकर आउट हुए। पोंटिग शोएब मलिक की गेंद पर उमर गुल को कैच थमा बैठे। सईद अजमल ने फार्गूसन को बोल्ड कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शाहिद अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

अफरीदी के आउट होने के बाद कप्तान यूनुस खान और अकमल भी पेवेलियन लौट गए। अकमल ने 44 रनों की पारी खेली। यूनुस ने 18 रन बनाए। शोएब मलिक 27 रन बनाकार आउट हुए। मोहम्मद यूसुफ ने 45 और मिसबाह-उल-हक ने 41 रन बनाए।

इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+