Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आडवाणी बने पेशेवर बिलियर्ड्स विश्व चैंपियन (लीड-1)

लीड्स के नार्दन स्नूकर सेंटर में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आडवाणी ने रसेल को 2030-1253 के भारी अंतर से पराजित किया।

आडवाणी इस चैंपियनशिप के 139 साल के इतिहास में खिताबी जीत हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले गीत सेठी ने 1992 से 2006 के बीच कुल छह बार यह खिताब जीता था।

सेठी ने 1992, 1993, 1995, 1998, 2001 और 2006 में इस खिताब पर कब्जा किया था। सेठी ने अपने शुरुआती तीन खिताब रसेल को ही हराकर जीता था।

इस साल सेठी का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा और वह लीग स्तर पर ही बाहर हो गए। उन्हें आडवाणी ने ही 482-818 के अंतर से पराजित किया था।

एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर यह आडवाणी का पहला बिलियर्ड्स विश्व खिताब है। वह इससे पहले विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स और स्नूकर विश्व खिताब जीत चुके हैं।

आडवाणी ने 2003 में चीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के दौरान एमेच्योर स्नूकर खिताब जीता था। वर्ष 2005 में माल्टा में आयोजित विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने के बाद आडवाणी ने अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज करा लिया था।

आडवाणी स्नूकर तथा बिलियर्ड्स एमेच्योर खिताबों पर कब्जा करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा माल्टा के पॉल मिफ्सुद ने किया था।

आडवाणी विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 'प्वाइंट' और 'टाइम' आधार पर खेली जाने वाली विश्व बिलियर्ड्स चैंपिनयनशिप का खिताब दो बार जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि 2005 और 2008 में हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+