For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'सेक्स के लिए दबाव डालते थे हॉकी कोच'

By Ajay Mohan

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया में खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप में फंसे टीम के कोच एमके कौशिक पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। कोच के खिलाफ लड़कियों ने लिखित शिकायतें दी हैं, जिनमें लिखा है कि उन्‍हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। खिलाड़ियों के यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद हॉकी इंडिया द्वारा बनाई गई समिति अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को पेश करेगी।

एनडीटीवी इंडिया की एक खबर के मुताबिक खिलाड़ियों द्वारा लिखी गईं शिकायत चिठ्ठियों में कोच पर आरोप लगाया गया है कि उन पर सेक्‍स करने के लिए दबाव बनाया जाता था। हालांकि जांच टीम अभी और सबूत इकठ्ठा कर रही है।

क्लिक करें- सेक्‍स स्‍कैंडल से जुड़ी अन्‍य खबरें

उधर मीडिया को दिए गए साक्षात्‍कार में ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा है कि देश में महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण होता रहा है और न सिर्फ कोच कोच बल्कि फेडरेशन के अधिकारी भी इसमें शामिल रहते हैं।

मल्लेश्वरी ने कहा कि अलग-अलग खेलों से जुड़ी लड़कियां अकसर ऐसी शिकायतें करती हैं, लेकिन प्रशासन कभी ध्‍यान नहीं देता। इस बार जब मामला सामने आया है तो कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+