पीटरसन को मिली इंग्लैंड की सर्वकालिक महान टीम में जगह
'क्रिक इंफो' ने इंग्लैंड के क्रिकेट पंडितों और वहां की जनता की राय को ध्यान में रखकर इस टीम का चयन किया है। इस लिहाज से पीटरसन को इंग्लैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार किया जा सकता है।
इस टीम में (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार) जैक हॉब्स, लेन हटन, वॉली हेमंड, केविन पीटरसन, केन बारिंग्टन, इयान बॉथम, एलन नॉट, डेरेक अंडरवुड, फ्रेड ट्रूमैन और सिडनी बार्नेस को जगह दी गई है। डेनिस क्रांप्टन को 12वां खिलाड़ी चुना गया है।
वेबसाइट ने पीटरसन के बारे में लिखा है, "चुनिंदा खिलाड़ी ही अपनी पहली एशेज श्रंखला में मैच जिताऊ पारियां खेल पाए हैं। उससे भी कम खिलाड़ी अपनी पहली एशेज श्रृंखला में वह ख्याति अर्जित कर पाए हैं, जो पीटरसन ने की है। एशेज के दौरान पीटरसन जैसी करिश्माई पारियों को देखने के लिए लोगों को 20 साल पहले के इयान बॉथम के दौर में जाना होगा।"
घुटने में चोट के कारण पीटरसन 2009 एशेज श्रृंखला में भले ही अपनी छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन 2005 की सफलता ने उन्हें इंग्लैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में खड़ा कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications