Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ODI : मैच से पहले इस पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर ने माना, 'भारत को भारत में हराना मुश्किल'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को भारत में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। यह बात अब साउथ अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर एल्बी मोर्कल भी मान चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने हाल ही में अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हरा दिया था। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम 12 मार्च को भारत के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले मोर्कल ने बयान देते हुए साफ कहा कि भारत को भारत में हराना मुश्किल है।

मोर्कल ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, ''नए कोचिंग स्टाफ के लिए ये बहुत बड़ा समर होने वाला है। जाहिर है, टी20 सीरीज में बुरी तरह से हारने के बाद, उन्होंने एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इसलिए, मैं अनिश्चित हूं की वो इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करेंगे। भले ही एक टीम शीर्ष रूप में हो, भारत को भारत में हराना लगभग एक असंभव काम है। यह साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल सीरीज होने वाली है, लेकिन मैं उनसे कम से कम प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करता हूं।''

इसके आगे मोर्कल ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में यह भी बताया कि काैन सीरीज जीतेगा। मोर्कल ने कहा, ''भारत इसे 2-1 से जीतेगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, विशेषकर अब जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बाद उनमें आत्मविश्वास है।''

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछली बार 2015 में भारत में पांच ODI मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसमें मेहमान टीम 3-2 से विजयी हुई थी। वैसे भारतीय टीम ने 2018 में साउथ अफ्रीका को 2018 में उसी के घर में 6 ODI मैचों की सीरीज में 5-1 से हराया था। इसके चलते इस बार इन दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिलने की उम्मीद है। हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की चोट से उबरकर भारतीय टीम में वापसी हुई हैं। ये तीनों खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन से टीम में वापसी का जश्न मनाना चाहेंगे।

Story first published: Wednesday, March 11, 2020, 16:39 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+