बारिश के कारण खेल रुका, श्रीलंका को 339 रनों की बढ़त (लीड-2)
खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए थे। पहली पारी में मिली 182 रनों की बढ़त को मिलाकर उसने 339 रनों की कुल बढ़त हासिल कर ली है।
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड की पहली पारी 234 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 182 रनों की बढ़त मिली थी।
श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और थिलन पारानाविताना के विकेट गंवाए हैं। दिलशान 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी 42 गेंदो की पारी के दौरान दो चौके लगाए। पारानाविताना ने 34 रन बनाए।
कप्तान कुमार संगकारा 90 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद थे जबकि पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 23 रन बनाए थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए नाबाद 68 रन जोड़ चुके हैं।
इससे पहले, न्यूजीलैंड की पहली पारी 234 रनों पर पेवेलियन लौट गई। मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। मेहमान टीम ने 63 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद रॉस टेलर और जेसी राइडर ने चौथे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया लेकिन बाद में आने वाले बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके।
दूसरे दिन 70 रन बनाकर नाबाद लौटे टेलर 81 रन के व्यक्तिगत योग पर आउट हुए वहीं ब्रेंडन मैक्लम ने 18, जैकब ओरम ने 24, कप्तान डेनियल विटोरी ने 23 और इयान ओ' ब्रायन ने चार रन बनाए।
क्रिस मार्टिन खाता खोले बगैर अविजित रहे। श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और रंजना हेराथ ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले। थिलन तुषारा ने दो और धम्मिका प्रसाद तथा दिलशान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए थिलन समरवीरा ने सर्वाधिक 143 रनों का योगदान दिया था जबकि जयवर्धने ने 92 रन बनाए थे।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications