क्या 1975 के बाद देश को टीम हॉकी दिला पाएगी वर्ल्ड कप
सरदारा सिंह के मुताबिक यहां काफी उत्साहजनक माहौल है। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं इस बड़े टूर्नामेंट में दूसरी बार देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं तथा एक इकाई के रूप में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके विरोधी टीम को कड़ी चुनौती देंगे।
भारतीय टीम का पहला मैच बेल्जियम से होगा और कप्तान सरदारा सिंह की मानें तो टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कोच ने जो रणनीति बनाई है वह उस पर ही कायम रहेंगे। मैं यही कह सकता हूं कि सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
टीम ने द हेग पहुंचने पर हल्का अभ्यास किया। कोच टेरी वॉल्श ने कहा कि यहां पहुंचने के बाद टीम ने हल्का अभ्यास किया। खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं और उन्होंने द हेग की परिस्थितियों से जल्द ही तालमेल बिठा दिया है।
भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 1975 में वर्ल्ड कप जीता था। वह वर्ल्ड कप मलेशिया के कुलालालम्पुर में खेला गया था। उस वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाने वाले असलम शेर खान को यकीन है कि भारत इस बार अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकता है। सरदार सिंह की अगुवाई में भारत की 18 सदस्यीय टीम 31 मई से 12 जून तक विश्व कप में भाग लेगी। जहां भारत ने 1975 के बाद से विश्व कप नहीं जीता है तो वहीं वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत आठवें स्थान पर रहा था।
हॉकी टीम को खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी शुभकामनाएं देकर रवाना किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
