फीफा रैंकिंग : भारत ने लगाई 7 स्थान की छलांग
नेहरू कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम 156वें स्थान पर थी लेकिन किर्गिस्तान और फिर सीरिया पर मिली जीत के बाद वह 149वें स्थान पर पहुंच गई है।
सीरिया की टीम को इस हार के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह अब भी 95वें क्रम पर विराजमान है लेकिन ग्रुप स्तर में भारत को हराने वाले लेबनान को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।
फुटबाल की महाशक्ति माना जाने वाला दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील फुटबाल इस वरीयता क्रम में पहले स्थान पर कायम है।
मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको ने ताजातरीन वरीयता क्रम में छह स्थान की छलांग लगाई है। वह 24वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि पहले तीन स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
स्पेन की टीम दूसरे और हॉलैंड तीसरे क्रम पर है। कॉनकैफ क्षेत्र की टीमों में अमेरिका सबसे ऊपर 11वें स्थान पर है।
एशियाई परिसंघ में आस्ट्रेलिया को सर्वोच्च वरीयता मिली है। आस्ट्रेलियाई टीम दो स्थान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गई है।
दूसरी ओर, अफ्रीकी देशों में सबसे ऊंचा ओहदा बनाए रखने वाली आइवरी कोस्ट की टीम को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह विश्व वरीयता क्रम में 20वें स्थान पर खिसक गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications