स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' में शनिवार को लिखे अपने लेख में एथर्टन ने कहा है कि स्ट्रॉस एक सजग कप्तान हैं और साथ ही उनके पास हर मौके के लिए बेहरीन रणनीति होती है।
उन्होंने कहा, "स्ट्रॉस में सबसे बड़ी खूबी उनका शांत स्वभाव है। यही वजह है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम को संभाल लेते हैं। वह टीम का नेतृत्व करते हैं और टीम भी उनका पूरा साथ देती है।"
गौरतलब है कि स्ट्रॉस की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से पराजित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।