सोमदेव के अमेरिकी ओपन में खेलने की संभावनाएं बढ़ी (लीड-1)
सोमदेव शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी ओपन के लिए यहां खेले जा रहे क्वालीफाईंग मुकाबलों के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के एलेक्स बोगोमोलोव जूनियर को सीधे सेटों में हराने वाले सोमदेव ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में हॉलैंड के इगोर सिजस्लिंग को 6-3, 6-7,6-3 से पराजित किया।
विश्व के 161वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव ने अब तक किसी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया है। वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए खेले गए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए थे।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत पोलैंड के जेर्जी जानोविज से होगी। जानोविज ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के एलेक्सजेंडर सिडोरेंको को 7-6, 6-3 से पराजित किया।
31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए सोमदेव को अब सिर्फ एक जीत की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications