Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व मुक्केबाजी : दिनेश के बाद विजेंदर भी क्वार्टर फाइनल में (लीड-2)

विश्व वरीयता क्रम में दूसरे वरीय मुक्केबाज के तौर पर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे विजेंदर ने मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के स्टीव रोल्स को 4-2 से मात दी।

75 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले के पहले दौर में विजेंदर 0-1 से पीछे चल रहे थे लेकिन दूसरे दौर में वह 2-1 से आगे निकल गए। तीसरे दौर में उन्होंने अपने खेल में और सुधार किया, जिसके बाद वह 3-1 की बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

इसके बाद विजेंदर ने पीछे नहीं देखा और अंतिम दौर में एक और अंक बटोरकर मैच 4-1 से अपने नाम किया।

अगले दौर में विजेंदर की भिड़ंत युक्रेन के मुक्केबाज सर्गेई देरेनव्यानचेंको से होगी। सर्गेई ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तुर्की के अदेम कीलिची को पराजित किया।

विजेंदर के अलावा एक अन्य भारतीय मुक्केबाज दिनेश कुमार (81 किलोग्राम भार वर्ग) ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली है।

दिनेश ने मंगलवार को रोमानिया के मुक्केबाज बेजेनारू कास्टेनटिन को पराजित किया था। अगले दौर में उनकी भिड़ंत गुरुवार को रूस के अर्थर बेतेरबायेव से होगी।

विजेंदर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के अंतिम-8 दौर में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज हैं। यह पहला मौका है जब भारत के दो मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

इससे पहले 2007 में शिकागो में खेले गए चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारत के अंतरेश लाकरा 57 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+