अख्तर की छवि से मुझे कोई परेशानी नहीं : यूनुस
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक यूनुस ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं कि हाल के वर्षों में अख्तर पर किन मामलों के लिए कार्रवाई हुई है।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि अख्तर टीम में आएं और अच्छा प्रदर्शन करें। हमें इस बात से सरोकार नहीं कि वह किन मामलों को लेकर मुश्किल में रहे हैं। मैं जानता हूं कि वह बेहद शानदार गेंदबाज हैं और दुनिया भर के बल्लेबाज आज भी उनसे खौफ खाते हैं।"
उधर, एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान टीम प्रबंधन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना करने के मामले में माफी मिलने के बाद अख्तर ने कहा है कि वह कठिन मेहनत के जरिए अपनी फिटनेस बनाए रखेंगे।
अख्तर ने कहा कि वह अपनी फिटनेस साबित करने के लिए घरेलू मैचों में खेलेंगे और राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने का इंतजार करेंगे। अख्तर को इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।
अख्तर ने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जून में इंग्लैंड में खेले गई ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम से हटाने के लिए टीम प्रबंधन ने उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा था।
इस मामले में पीसीबी ने अख्तर के नाम नोटिस जारी किया था। पीसीबी ने कहा था कि बिना इजाजत टीवी कार्यक्रम में शामिल होकर अख्तर ने आचार-संहिता का उल्लंघन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications