अमेरिकी ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं क्लिसटर्स और सेरेना (लीड-1)
अंतिम-4 दौर में जगह बनाने के लिए सेरेना ने जहां इटली की फ्लाविया पेनेता को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया वहीं क्लिसटर्स ने चीन की ली ना को 6-2, 6-4 से हराया।
खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए सेरेना और दो साल बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करने वाली क्लिसटर्स एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी।
क्लिस्टर्स ने वर्ष 2005 में यह खिताब जीता था। दूसरी ओर, अपने करियर के 12वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत सेरेना चौथी बार इस खिताब पर कब्जा करना चाहेंगी।
उधर, विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल एकल मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहे, लेकिन ब्रिटेन के एंडी मरे को हार का सामना करना पड़ा।
लगभग तीन महीने तक टेनिस से दूर रहने के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहे नडाल ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए गेल मोनफिल्स को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-7 (4), 6-3, 6-1, 6-3 से पराजित किया। यह मैच ढाई घंटे तक चला।
दूसरी ओर, नडाल की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दूसरी वरीयता की कुर्सी हथियाने वाले ब्रिटेन के मरे को क्रोएशिया के मारिन सेलिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सेलिक ने यह मैच 7-5, 6-2, 6-2 से जीता।
अगले दौर में नडाल का सामना चिली के फर्नाडो गोंजालेज के साथ होगा। गोंजालेज ने फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग को 3-6, 6-3, 7-6 (3), 6-4 से हराया।
अंतिम-चार खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिए सेलिक अर्जेटीना के जुआन डेल पोट्रो के साथ दो-दो हाथ करेंगे। पोट्रो इस सत्र में तीसरी बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। पोट्रो ने स्पेन के जुआन कार्लोस फरेरो को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications