For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Hockey World Cup 2018: कोच हरेंद्र ने बताया राज, बेल्जियम के खिलाफ इस रणनीति से मिली मदद

नई दिल्ली। रविवार को भारत ने हॉकी विश्व कप में बेल्जिम के खिलाफ ड्रा खेला। पुरूष हॉकी विश्व कप के पूल सी में बेल्जियम के खिलाफ 2-2 से ड्रा रहा। मुकाबले में शुरूआत में गोल गंवाने के बाद हाफ टाइम का वक्त बीतने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और दनदान दो गोल दागे।भारत ने आठवें मिनट में गोल गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। लेकिन बेल्जियम ने हूटर बजने से चार मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। भारत की वापसी का राज क्या रहा यह खुद टीम के मुख्य हॉकी कोच हरेंद्र ने बताया।

हरेंद्र ने कहा कि वह बेल्जियम की शुरू में दबाव बनाने की रणनीति से हैरान नहीं थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, ''बेल्जियम के पहले क्वार्टर में दबाव बनाने से हम हैरान नहीं थे। हमने इसके बारे में चर्चा की थी। वे जानते थे कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, भारतीय टीम खतरनाक हो जायेगी। मेरे खिलाड़ियों ने दर्शकों के उत्साह का फायदा उठाया।''

उन्होंने कहा, ''पहले हाफ में हम गेंद के पीछे भाग रहे थे, हम इस पर इतना नियंत्रण नहीं बना पा रहे थे। हमने हाफ टाइम में रणनीति में थोड़ा बदलाव किया। यह हमारे लिये कारगर रहा। ' तीसरे और चौथे क्वार्टर में बेल्जियम थोड़ी कमजोर पड़ गयी थी। हमने डबल टैकलिंग की। हम गेंद के पीछे थे या इसका पीछा कर रहे थे, हमने तेजी बनाये रखी।

फिटनेस की तारीफ:
फिटनेस को लेकर कोच ने कहा कि मुझे अपनी टीम की फिटनेस पर गर्व है। इसका श्रेय रोबिन अर्केल को जाता है। मैंने कभी भी इतनी फिट भारतीय टीम नहीं देखी। ''उन्होंने कहा, ''हमारे पास गेंद हो या नहीं हो, हम उत्साह कम नहीं कर सकते। हमें अपने प्रतिद्वंद्वी के लिये मुश्किलें पैदा करते रहना जारी रखना होगा।''

Story first published: Monday, December 3, 2018, 16:42 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+