Hockey World Cup 2018, INDvsNED: नीदरलैंड्स ने तोड़ा भारत का सपना, 2-1 से हराकर किया बाहर
नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2018 के नॉक आउट मुकाबलों के दौर में भारत को नीदरलैंड्स की टीम ने 2-1 से हराकर बाहर कर दिया इसी के साथ भारत का सफर भी खत्म हो गया। भारत अपने पिछले मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने अब तक के सफर में दक्षिण अफ्रीका और कनाडा को एक तरफा मुकाबलों में हार दी तो ग्रुप के दूसरे मैच में बेल्जियम के साथ ड्रा खेला।
क्वॉर्टर फाइनल के इस मुकाबले में पहले हाफ के बाद दोनों टीमें 1-1 गोल के साथ बराबरी पर रही। दूसरे क्वार्टर में भारत पॉजेशन के मामले में काफी आगे रहा। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन दोनों ही ओर से कई अटैक किए गए।
भारत ने गोल पर दो शॉट्स लिए लेकिन नीदरलैंड्स दूसरे क्वार्टर में इसमें चूका और गोल पर शॉट लेने में नाकाम रहा। इस दौरान हार्दिक को ग्रीन कार्ड दिखाया गया है भारत ने अगले दो मिनट के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ गेम खेला। चौथे क्वार्टर में गोल दागकर भारत के खिलाफ 2-1 से आगे हो गया है. उसके लिए यह गोल खेल के 50वें मिनट में वॉन डर वीडेन ने किया। इसके बाद दोनों टीमों के तरफ से एक भी गोल नहीं हुआ और मैच का फैसला भारत के पक्ष से बाहर रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
