चैंपियंस लीग में नहीं खेलेंगे केविन पीटरसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक पीटरसन को चैंपियंस लीग में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की रॉयल बेंगलोर चैलेंजर्स टीम के लिए खेलना था लेकिन घुटने की चोट से समय रहते नहीं उबर पाने के कारण वह इस टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे सकेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स ने इस साल अप्रैल-मई में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईपीएल के दूसरे संस्करण के फाइनल में पहुंचकर चैंपियंस लीग में खेलने का हक हासिल किया है।
29 साल के पीटरसन अपने घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस चोट के कारण वह एशेज श्रृंखला के अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल सके थे।
इसके अलावा वह इस चोट के कारण आस्ट्रेलिया के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications