नई दिल्ली। ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए मेजबान भारत को आसान पूल में रखा गया है। भारतीय हॉकी टीम को पूल-सी में रखा गया है जिसमें भारत के अलावा कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम के शामिल16 देशों वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक खेला जाएगा।
ग्रुप ए में अर्जेंटीना के साथ न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस को रखा गया है। ग्रुप बी में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन को जगह मिली है। ग्रुप सी में भारत, बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका है। ग्रुप डी में नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान की टीमें हैं।
भारत के मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार है:
28 नवम्बर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका
2 दिसम्बर: भारत vs बेल्जियम
8 दिसम्बर: भारत vs कनाडा
हॉकी विश्व कप के सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस स्टेडियम की अभी मरम्मत जारी है, जो टूर्नामेंट के आयोजन से पहले पूरी हो जाएगी। इस स्टेडियम में एक समय पर कुल 16,000 दर्शक बैठ सकेंगे।