हॉकी विश्व कप का स्‍पॉन्‍सर हीरो होंडा

By Staff
नई दिल्ली। अगले वर्ष मार्च में नई दिल्ली में होने वाला हॉकी विश्व कप हीरो होंडा कप के नाम से खेला जाएगा। देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के साथ खुद को जोड़ने की घोषणा के साथ यह फैसला हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष लेंड्रो नेग्रे और हीरो होंडा मोटर्स के प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल के बीच सोमवार को इस संबंध में करार पर हस्ताक्षर किए गए।

इस दौरान 1975 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्यों के साथ-साथ भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी मौजूद थे। इस मौके पर विश्व कप ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। विश्व कप ट्रॉफी सोने और चांदी से मिलकर बनी है, जिस पर सुंदर नक्काशी की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, July 28, 2009, 14:42 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+