एक दिन वापस आएंगे रोनाल्डो : फग्र्यूसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक फग्र्यूसन ने कहा कि भले ही रोनाल्डो ज्यादा पैसे और बदलाव की लालच में स्पेन चले गए हों लेकिन वहां उनका मन ज्यादा दिन नहीं टिक सकेगा और वह एक दिन जरूर ओल्ड ट्रेफर्ड (मैनचेस्टर युनाइटेड का मुख्यालय) का रुख करेंगे।
24 साल के रोनाल्डो ने आठ करोड़ पाउंड मेहनताने की राशि के साथ रियल मेड्रिड के साथ करार किया है। फग्र्यूसन मानते हैं कि रोनाल्डो अभी युवा हैं, लिहाजा उनके पास वापसी करने के लिए अब भी काफी समय है।
पत्र ने फग्र्यूसन के हवाले से लिखा है, "वह लौट सकते हैं। उन्हें युनाइटेड से बहुत प्यार है। वह छह साल हमारे साथ रहे लेकिन एक दिन भी अभ्यास सत्र में नदारद नहीं रहे। यही कारण है कि वह दूसरे खिलाड़ियों से अलग हैं। वह हमेशा खेलते थे लेकिन कभी चोटिल नहीं हुए। वह अभी 24 साल हैं, लिहाजा उनके पास वापसी के लिए काफी वक्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications