Hockey world Cup 2018, INDvsCAN, Preview: क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम
नई दिल्ली। पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का अबतक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। शानदार शुरुआत के बाद मेजबान भारत पूल सी के आखिरी मैच में शनिवार को कनाडा के सामने उतरेगा। भारत कनाडा को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने के मकसद के साथ मैदान पर होगा। दुनिया की 5वें नंबर की टीम भारत पूल सी में 4 अंक लेकर शीर्ष पर कायम है। वहीं ओलिंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के भी 4 अंक हैं, लेकिन भारत का गोल औसत बेहतर है। भारत का गोल औसत प्लस 5 है, जबकि बेल्जियम का प्लस 1 है।
कनाडा और साउथ अफ्रीका के 2 मैचों में 1-1 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर कनाडा तीसरे स्थान पर है। भारत ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया और बेल्जियम से 2-2 से ड्रॉ खेला। कनाडा को बेल्जियम ने 2-1 से हराया और कनाडा ने साउथ अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला।
क्या कहते हैं आंकड़े:
कनाडा के खिलाफ भारत ने 2013 से अब तक पांच मैच खेले, तीन जीते, एक हारा और एक ड्रॉ रहा । कनाडा ने पहले मैच में बेल्जियम को जीत के लिए काफी मशक्कत कराई थी। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह और ललित उपाध्याय से काफी उम्मीदें हैं। रिकॉर्ड और फॉर्म के आधार पर भारत का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन गुरुवार को दुनिया की 20वें नंबर की टीम फ्रांस ने ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को पूल ए के मुकाबले में हराकर सभी को चकित कर दिया था। लंदन में पिछले साल हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में कनाडा ने भारत को 3-2 से हराकर 5वां स्थान हासिल किया था।
क्या कहते हैं कोच:
भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने का कहना है कि पिछली गलतियों से सीखकर हम आगे की बात अच्छा करेंगे। मैं हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल या रियो ओलिंपिक के बारे में नहीं सोच रहा।' उन्होंने कहा, 'कनाडा के सामने हमें मौकों के लिए इंतजार करना होगा। हम आक्रामक हॉकी ही खेलेंगे जो हमारी आदत बन चुकी है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।' पूल C के अन्य मैच में बेल्जियम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
