For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनलः 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, सरदार सिंह बाहर

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 दिसंबर से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नमेंट के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जर्मनी के साथ पूल-बी में शामिल किया गया है। टीम की घोषणा में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर अनुभवी मिड फील्डर सरदार सिंह को टीम से बाहर करना है। हालांकि इसके अलावा रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकरा की टीम में वापसी हुई है। बता दें कि मनप्रीत (25) की कप्तानी में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले से करेगी।

इस साल खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाले सरदार सिंह को बाहर करना अचंभा रहा। वो पिछले महीने ढाका में एशिया कप विजेता टीम के सदस्य थे। ऐसा माना जा रहा है कि सरदार के बाहर होने का मतलब उनके करियर की समाप्ति हो सकती है।

टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'टीम में रुपिंदर पाल जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना अच्छी बात है। इसके साथ ही हमारे पास बीरेंद्र लाकड़ा भी हैं। दोनों ही खिलाड़ी 100 प्रतिशत फिट हैं और भारतीय जर्सी को पहन मैदान पर उतरने के लिए आतुर भी।'

भारतीय टीम इस प्रकार हैः-
गोलकीपर- आकाश, अनिल चिकते, सूरज कारकेरा
डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दिपसान तिर्के, वरुण कुमार, रपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा
मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेसाना सिंह (उप-कप्तान), एसके उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह
फॉरवर्ड- एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह

Story first published: Friday, November 17, 2017, 14:58 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+