Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक-2016 : मेजबान के चयन के लिए उलटी गिनती शुरू (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यहां प्रस्तुति आरंभ होने से कुछ देर पहले ही ओबामा पहुंचे। शुक्रवार को वैश्विक समयानुयार शाम 4.30 बजे मेजबान के नाम का ऐलान किया जाना है।

ओबामा के कोपेनहेगन दौरे के बारे में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया, "राष्ट्रपति सभी अमेरिकियों की ओर से शिकागो के समर्थन में अपील करेंगे।" उल्लेखनीय है कि शिकागो के अलावा मैड्रिड, रियो डी जनेरियो और टोक्यो भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।

कोपनहेगन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईओसी) के दो सदस्य गुयाना के इब्राहीम डियालो और फिनलैंड के साको कोवियो मौजूद नहीं हैं। ऐसे में आईओसी के 103 सदस्य ही यहां रहेंगे।

मेजबानी में शामिल चारों देशों के सात सदस्य मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वहीं दक्षिण कोरिया के हून ही ली को आईओसी से निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में पहले चरण में 95 सदस्य ही मतदान करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+