चेन्नई में मिले अभिवादन को भूले नहीं हैं अकरम
चेन्नई में 28 से 31 जनवरी, 1999 तक चले इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 12 रनों से हरा दिया था। इसी मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 136 रनों की यादगार पारी खेली थी हालांकि भारतीय टीम जीत से चूक गई थी। सचिन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था। अकरम ने इस मैच की पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को अकरम सहित पांच खिलाड़ियों को 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया। आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस मौके पर अपने करियर के यादगार लम्हों को बयां करते हुए अकरम ने कहा, "मेरे लिए भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच हमेशा से यादगार रहे हैं। 1999 में जब हम चेन्नई में जीते तो 40,000 दर्शकों ने खड़े होकर हमारा अभिवादन किया। वह हमारे लिए खास लम्हा था। वर्ष 1992 का विश्व कप जीतना भी यादगार उपलब्धि है।"
अकरम के अलावा आईसीसी ने आस्ट्रेलिया के तीन अन्य खिलाड़ियों पूर्व कप्तान स्टीव वॉ, दिवंगत क्लैरे ग्रिमंट और दिवंगत विक्टर ट्रम्पर एवं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज दिवंगत हर्बर्ट सटक्लिफ को भी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि क्रिकेट की दुनिया के इन पांच नामों के और जुड़ जाने के साथ ही 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल खिलाड़ियों की संख्या 60 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications