कॉम्पैक कप जीतकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने सोमवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 46 रनों से पराजित किया था। श्रृंखला की तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी।
भारतीय खिलाड़ी सोमवार देर रात चेन्नई पहुंचे। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद थे।
प्रशंसकों और पत्रकारों के हुजूम से बचते हुए खिलाड़ी अपने-अपने घर रवाना हो गए। कुछ दिन आराम करने के बाद भारतीय खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस महीने की 22 तारीख से होना है। 'मिनी विश्व कप' नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट में आठ टीमें शिरकत करेंगी।
इस जीत के साथ भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजातरीन एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
महेंद्र सिंह धौनी की टीम ने शुक्रवार को खेले गए कॉम्पैक कप के लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराकर पहले स्थान पर पहुंचने का श्रेय हासिल किया था लेकिन 24 घंटे बाद श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।
भारतीय टीम पहली बार शीर्ष पर पहुंची थी। आमतौर पर इस स्थान पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ही काबिज रही हैं। एकदिवसीय रैंकिंग की शुरुआत 2002 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications