चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन बेमानी : वॉन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' में प्रकाशित अपने लेख में वॉन ने लिखा है, "इन दिनों बहुत अधिक क्रिकेट खेला जा रहा है। हम तीन अलग-अलग श्रेणियों में खेल रहे हैं। इस कारण खिलाड़ियों को आराम का वक्त नहीं मिल पा रहा है। मेरा मानना है कि जब 50 ओवर के विश्व कप का आयोजन होता ही है, तब चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन एक तरह से उपयोगी नहीं है।"
वॉन ने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को कार्यक्रमों के बीच होने वाले टकराव को रोकने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए विशेष तौर पर दो महीने का समय खाली छोड़ना चाहिए।
बकौल वॉन, "पिछले दो साल से आईपीएल और आईसीसी के वार्षिक कार्यक्रम में टकराव देखा जा रहा है। आईसीसी को यह मान लेना चाहिए कि आईपीएल के लिए समय निकालने का काम उसी का है और अगर इसे नजरअंदाज किया जाएगा तब क्रिकेट को एक तरह से नुकसान ही होगा। आईपीएल में दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता है, लिहाजा आईसीसी को इसके लिए समय निकालने का विशेष प्रयास करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications