- हॉकी 1908 से ओलंपिक का हिस्सा रहा है मगर हॉकी का विश्व कप पहली बार 1971 में स्पेन में हुआ था. इस तरह ये 12वाँ विश्व कप है.
- 1975 तक विश्व कप हर दो साल पर हो रहा था मगर उसके बाद इसे हर चार साल पर करने का फ़ैसला हुआ.
- इस विश्व कप में हिस्सा ले रही कुल टीमें हैं 12, जिन्हें दो पूलों ए और बी में बाँटा गया है.
- भारत- पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल बी में है. पूल ए की प्रमुख टीमें जर्मनी, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स हैं.
- पिछला विश्व कप 2006 में जर्मनी में हुआ था, जिसमें जर्मनी ही ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर विजेता रहा था. स्पेन की टीम तीसरे स्थान पर थी.
- भारत ने विश्व कप अब तक सिर्फ़ एक बार 1975 में जीता है जबकि वो कुआलालंपुर में आयोजित हुआ था.
- उस समय भारत ने फ़ाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था.
- भारत में इससे पहले 1982 में मुंबई में (तब बंबई) विश्व कप आयोजित हो चुका है.
- भारत ने 1928 से 1956 तक लगातार छह बार ओलंपिक में हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था.
- भारत 2006 के विश्व कप में 11वें और उससे पहले 2002 के विश्व कप में 10वें स्थान पर था.
- विश्व कप के किसी एक मैच में सबसे ज़्यादा गोलों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. उसने 1982 में न्यूज़ीलैंड को ग्रुप मैच में 12-3 से हराया था.
- सबसे ज़्यादा बार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. उसने चार बार विश्व कप अपने नाम किया है.
- पाकिस्तान, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन और भारत- ये ही पाँच देश ऐसे हैं जो हर विश्व कप में खेले हैं.
- किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. उसने 1982 में मुंबई में हुए विश्व कप में 38 गोल किए थे.
- अब तक हुए सभी विश्व कप को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में सबसे ज़्यादा, 51 मैच जीते हैं.