मध्य प्रदेश खो-खो टीम के कोच मृत मिले
पुलिस के मुताबिक भाट मध्य प्रदेश खो-खो टीम के कोच के तौर पर बलिया में चल रही 43वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने आए थे।
इस दौरान वह शहर के अशोका होटल में ठहरे थे। गुरुवार सुबह वह होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे।
जिला के पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
चंद्र प्रकाश ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद जब भाट के परिजन उनसे फोन पर संपर्क साधने में नाकाम रहे तब उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी।
खिलाड़ियों ने बिना देरी किए पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। पुलिस होटल पहुंची और अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक भाट कमरे में मृत अवस्था में पाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भाट के घरवालों से जानकारी मिली कि वह मधुमेह और उच्च रक्त चाप (हाई ब्लड प्रेशर) के मरीज थे। बुधवार से ही उनकी तबीयत खराब थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications