शेन वाॅर्न बेचने जा रहे अपना घर, नीलामी के दाैरान इतने करोड़ का होगा फायदा
नई दिल्ली। एक तरफ जहां पुरी दुनिया कोरोा वायरस से लड़ रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने अपने घर को बेचने का फैसला किया है। वाॅर्न का यह घर मेलबर्न में है जो कई सुविधाओं के साथ सजा हुआ है। उनके आलिशान घर की नीलामी 4 अप्रैल को नीलामी की जाएगी, जिसमें उन्हें करोड़ों का फायदा पहुंचने वाला है।

इतनी है कीमत
शेन वाॅर्न ने यह घर साल 2018 में एस्सेनडन फुटबॉल क्लब के दिग्गज मैथ्यू लॉयड से करीब 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर की मौजूदा कीमत करीब 55 करोड़ रुपए है। ऐसे में दो साल पहले खरीदी गई इस संपत्ति पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को कम से कम 15 करोड़ रुपए का फायदा होना तो तय है। घर में आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। घर में पांच बेडरूम, पांच बाथरूम, वाइन सेलर, बार, होम थिएटर, स्विमिंग पूल और स्पा मौजूद है।

खरीदना चाहते हैं नया घर
वॉर्न ने इस घर को बेचने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि वो अब सेंट किल्डा में एक लग्जरियस अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं। शेन वॉर्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1001 विकेट लिए और वो श्रीलंका के मुरलीथरन (1347) के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 708 विकेट लिए।

हाल ही में बेची थी कैप
वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की जिस परंपरागत 'बैगी ग्रीन' कैप को सालों तक पहना, अब वो नीलाम हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में भड़की आग से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए शेन वाॅर्न ने अपनी कैप को नीलाम किया था। यह कैप 1,007,500 डाॅलर में बिकी है, यानी कि 4 करोड़ 92 हजार से ज्यादा रकम में यह कैप बिकी थी। इस तरह वाॅर्न की कैप क्रिकेट इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी चीज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
