डेविस कप मुकाबलों में नहीं खेलेंगे चोटिल पेस
पेस के इस फैसले के बाद भारतीय टीम के वर्ल्ड ग्रुप के लिए क्वालीफाई करने की संभावना को करारा झटका लगा है। भारतीय टीम को शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ इन मुकाबलों में हिस्सा लेना है।
पांचवें सदस्य के रूप में टीम में शामिल 17 साल के युकी भांबरी को मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है।
चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ अमेरिकी ओपन का पुरुषों का युगल खिताब अपने नाम करने वाले पेस ने कलाई में चोट के साथ खिताब तक का सफर तय किया था।
कलाई को और अधिक चोटिल होने से बचाने के लिए पेस ने टूर्नामेंट के दौरान अपने कंधों और कोहनी पर ज्यादा जोर दिया, जिससे मामला और बिगड़ गया।
पेस ने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाकर अमेरिका में रहकर इलाज करने का फैसला किया है। पेस की गैरमौजूदगी में रोहन बोपन्ना के महेश भूपति के जोड़ीदार के तौर पर युगल मुकाबलों में खेलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications