वापसी के लिए जोरदार मेहनत कर रहे हैं तनवीर
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक गेंदबाजी के साथ-साथ तनवीर अपनी बल्लेबाजी दुरुस्त करने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि अच्छी बल्लेबाजी टीम में उनका स्थान पक्का करने में मददगार साबित होगी।
तनवीर ने कहा, "पाकिस्तानी आक्रमण पंक्ति में इन दिनों प्रतिस्पर्धा चरम पर है। ऐसे में बल्लेबाजी अतिरिक्त योग्यता के रूप में काम आ सकती है। मैं टीम के लिए मध्यक्रम पर बल्ले के साथ योगदान देना चाहता हूं और इन दिनों इसी को ध्यान में रखकर मेहनत कर रहा हूं।"
वर्ष 2008 में भारत में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के सबसे सफल गेंदबाज रहे तनवीर ने कहा कि उनमें एक अच्छा हरफनमौला खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं।
बकौल तनवीर, "मेरी बल्लेबाजी 2007 में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप के बाद खराब हो गई है। एक गेंदबाज के तौर पर मुझ पर काफी दबाव था और यही कारण है कि मैं बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। अब मैं इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं कि मेरे करियर के लिए यही उचित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications