Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्वदेश लौटे नडाल, पेट की तकलीफ की जांच कराएंगे

वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रविवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद नडाल ने कहा था कि वह स्वदेश लौटकर यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि उनके पेट की चोट गंभीर तो नहीं।

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के साथ रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान पेट की तकलीफ ने नडाल को काफी परेशान किया था। इससे पहले के मैचों में भी वह इस समस्या से ग्रसित रहे थे।

इसी समस्या के कारण नडाल ने शुक्रवार से इजरायल के साथ खेले जाने वाले डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप सेमीफाइनल मुकाबले से दूर रहने का फैसला किया है। उनकी जगह जुआन कार्लोस फरेरो को टीम में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+