पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने बिना विकेट खोए 38 रन बना लिए थे। मुंबई टीम के कप्तान वसीम जाफर 24 और साहिल कुकरेजा 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत की टीम ने काफी खराब शुरुआत की। मुंबई के तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने तीन विकेट हासिल किए जबकि मध्यम गति के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और आफ स्पिनर रमेश पोवार को दो-दो विकेट मिले।
एक समय शेष भारत की टीम 141 पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन रवींद्र जडेजा के संघर्षपूर्ण 77 और अभिनव मुकुंद के 47 रनों की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।