श्रीलंका के समक्ष 320का लक्ष्य
सचिन तेंदुलकर के जबर्दस्त शतक की बदौलत भारत ने त्रिकोणीय सीरिज़ के फ़ाइनल में श्रीलंका के समक्ष जीत के लिए 320रनों का लक्ष्य रखा है.
इससे पहले हुए मैच में भारत श्रीलंका से हार गया था. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और सचिन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 133 गेंदों पर 138 रन बनाए.
भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 319 रनों का स्कोर खड़ा किया है.
स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
भारत की शुरुआत अच्छी रही पहले विकेट की साझेदारी में 95 रन बने. राहुल द्रविड़ 39 के निजी स्कोर पर आउट हुए लेकिन दूसरे छोर पर सचिन अच्छी बल्लेबाज़ी करते रहे.
द्रविड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान धोनी ने संभल कर खेलना शुरु किया और सचिन के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में दोनों ने 110 रन जोड़े.
धोनी ने अर्धशतक बनाया और 56 रन के निजी़ स्कोर पर आउट हुए.
धोनी के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए युवराज सिंह ने भी अच्छी पारी खेली और नाबाद 56 रन बनाए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
