गुजरात क्रिकेट संघ को पेशेवर स्वरूप देना प्राथमिकता : मोदी (लीड-1)
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मोदी ने कहा, "अगले कुछ दिनों में मैं जीसीए के अधिकारियों से मिलूंगा और आगे की रणनीति पर विचार करूंगा। हम जीसीए को पेशेवर स्वरूप देने के लिए रणनीति तय करेंगे।"
मोदी ने नरहरि अमीन का स्थान लिया, जो लगभग एक दशक से जीसीए के अध्यक्ष पद पर काबिज थे। वित्तीय घोटाले में नाम उछलने के बाद अमीन ने नैतिक आधार पर इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
राज्य के गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया था कि जीसीए अध्यक्ष पद पर रहते हुए अमीन वित्तीय घोटाले में शामिल रहे। शाह को जीसीए का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना था लेकिन अंतिम समय में मुख्यमंत्री ने जीसीए पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए इस पद पर आसीन होने का फैसला किया।
मोदी ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। बकौल मोदी, "गुजरात में क्रिकेट को बदलने की जरूरत है। हम इसकी लोकप्रियता का उपयोग युवा शक्ति को खेलों की दुनिया में लाने के लिए करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications