अगर हॉकी नहीं खेलता, तो मैं भी नशे का शिकार होता : सरदार सिंह
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने भी इस बात का समर्थन किया कि पूरा पंजाब इस समय युवाओं की ड्रग्स की परेशानी से जूझ रहा है। सरदार सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि ये बहुत ही दुख की बात है आज के पंजाब में लोग स्वस्थ नहीं बल्कि नशे की चपेट में हैं।
मैं खुद अगर हॉकी खिलाड़ी नहीं होता तो शायद मैं भी नशे की चपेट में होता, सरदार सिंह ने कहा कि आज पंजाब के युवाओं को नशे ने घेर लिया है इसलिए इस वक्त पंजाब में खेलों को आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए क्योंकि इससे हमारी युवा पीढ़ी और बच्चों का वक्त ट्रेनिंग में बीतेगा और वो खुद पर टाइम देंगे और दिमाग इधर-उधर नहीं भटकेगा।
सरदार सिंह खुद हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं, उन्होंने खुद माना कि नशे की लत के कारण इस समय पंजाब का हर घर रो रहा है। हालांकि उन्होंने पंजाब के ड्रग्स की समस्या पर बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं खेल और राज्य की नशे की लत के बारे में ही टिप्पणी कर सकता हूं मुझे फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
HC का फैसला, टॉमी सिंह भीड़ के सामने नहीं करेगा पेशाब और रिलीज होगी 'उड़ता पंजाब'
सेंसर बोर्ड को पता है कि उसे क्या दिखाना चाहिए और क्या नहीं । अगर वाकई में फिल्म में राज्य की समस्या दिखायी गई है तो उसे रिलीज करना चाहिए ,बाकी सेंसर बोर्ड जाने और फिल्म वाले जाने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
