For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रूसी विमान हादसे में पूरी आइस हॉकी टीम खिलाडि़यों की मौत

मास्‍को। रूस में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में वहां की आइस हॉकी टीम के सदस्‍यों सहित कुल 43 लोगों की मौत हो गई। याक-42 नाक का यह विमान रूस की राजधानी मास्‍को से बेलारूस की उड़ान भर रहा था। मास्‍को से 300 किलोमीटर दूर तुनोशना एयरपोर्ट से आइस हॉकी टीम विमान पर सवार हुई। विमान उड़ान भरते समय ही रेडियो टावर से टकरा गया। टक्‍कर के बाद धमाका इतनी तेज हुआ कि विमान 2 टुकड़ों में बंट गया। इस विमान में 37 यात्री और 8 क्रू मेम्‍बर मौजूद थे। इस विमान हादसे में केवल 2 लोगों की जान बच पाई है।

रूसी आइस टीम बेलारूस में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने जा रही थी। इस विमान हादसे में 11 देशों के खिलाडि़यों की मौत हुई है। इनमें स्‍वीडन, बेलारूस, चेक गणराज्‍य, जर्मनी, लातविया, स्‍लोवाकिया और यूक्रेन के‍ खिलाड़ी शामिल थे। टीम के कोच कनाडा से थी जिनकी इस हादसे में खि‍लाडि़यों के साथ मौत हो गई है। जिन 2 लोगों की जान बची है उनमें एक खिलाड़ी और दूसर क्रू टीम का सदस्‍य है।

इस हादसे में पूरी आइस हॉकी टीम के मारे जाने की वजह से हॉकी जगत और रूस में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे पर अपना दुख व्‍यक्‍त करते हुए आइस हॉकी फेडरेशन प्रमुख रेने फासेल ने कहा कि इस हादसे ने आइस जगत को दहला दिया है। इस हादसे की वजह से हम 7 सितंबर को काला दिन करार देते हैं। इस विमान हादसे पर रूस के राष्‍ट्रपति दिमित्रि मद्वेदेव ने भी शोक जताया। फिलाहल इस विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:43 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+