For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

डायमंड व्यापारी का ऐलान, मेडल आया तो महिला हाॅकी टीम को देंगे इतना इनाम

नई दिल्ली। सूरत का वो डायमंड व्यापारी फिर से चर्चा में आ गया है जो अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में महंगी-महंगी कारें गिफ्ट करता है। खैर, इस बार उस व्यावापी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। वो अपना वादा पूरा करेंगे अगर टीम 2020 ओलंपिक में पदक जीतती है।

जी हां, हरि कृष्णा ग्रुप के सावजी ढोलकिया ने घोषणा की कि वे महिला हॉकी टीम के सदस्यों को 11 लाख रुपए का नया घर देंगे या फिर नई कार। ढोलकिया ने कहा कि उन्होंने पदक जीतने पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपहारों और पुरस्कारों की घोषणा की है। अगर खिलाड़ी के पास पहले से ही एक घर है, तो ढोलकिया इसके बदले 5 लाख रुपए की एक नई कार गिफ्ट करेंगे।

डायमंड व्यापारी ने ट्वीट करते हुए कहा, "हमारी लड़कियां टोक्यो 2020 में हर कदम के साथ इतिहास रच रही हैं। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं। मैं मीराबाई चानू से प्रेरित था और मैंने देखा कि कैसे हमारे देश की महिलाएं बड़ी छलांग लगा रही हैं। चानू एक साधारण घर में रहती है लेकिन उसने मेडल जीत लिया। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि जिनके पास घर नहीं है उन्हें 11 लाख रुपए और जिनके पास कार नहीं है उन्हें पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मैं आज के मैच के लिए हमारी महिला हॉकी टीम के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह घोषणा कर रहा हूं।"

हांलाकि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार गईं थी। चौथा क्वार्टर में टीम इंडिया ने गोल करने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया है और मैच अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत लिया। लेकिन टीम अभी भी ब्राॅन्ज मेडल जीत सकती है। इसके लिए मैच 6 अगस्त को होगा। सेमीफाइल में टीम की हार के बाद व्यापारी ने फिर ट्वीट किया। उन्होंने साफ कहा कि अभी भी माैका है मेडल जीतने का। व्यापारी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'खेले हैं जी जान से... खेलेंगे जी जान से'पहली बार भारत के लाखों लोग कम से कम पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का नाम जानते हैं। इससे बड़ी जीत क्या हो आखिर। मैदान पर इनकी हुंकार आने वाली पीढ़ियों के दिल में गूंजा करेंगी। सोना नहीं तो क्या कांस्य जीत कर आओ। शुभकामनाएं।''

टीम अगर ब्राॅन्ज मेडल भी जीतती है तो भी सावजी ढोलकिया अपने किए हुए ऐलान को पूरा करेंगे। सालों से ढोलकिया अपनी कंपनी के कर्मचारियों को वाहन गिफ्ट करते आ रहे हैं। वह दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान उपहारों की बौछार करते हैं। ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को 1,000 से अधिक कारें उपहार में दीं। विशेष अवसरों पर जैसे कि जब कोई कर्मचारी कंपनी में 25 साल की सेवा पूरी कर रहा होता है, तो ढोलकिया उन्हें उपहारों की बौछार करता है। हीरा व्यापारी ने अपने तीन कर्मचारियों को टॉप-ऑफ-द-लाइन, फ्लैगशिप मर्सिडीज-बेंज एसयूवी उपहार में दी थीं। सावजी ढोलकिया ने कंपनी के साथ 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को तीन काले रंग की मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी एसयूवी उपहार में दी। उन्होंने अपने कर्मचारियों को लगभग 500 फिएट पुंटोस, मारुति और डैटसन की 1,260 कारें और डैटसन रेडी-गो की 1,200 गाड़ियां उपहार में दी हैं।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 18:43 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+