बीवी कर रही मेकअप, शिखर धवन धो रहे कपड़े, वार्नर ने दिया ये जवाब- VIDEO
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के प्रकोप ने किसी को भी नहीं बख्शा क्योंकि दुनिया भर में लगभग सभी लोग घर में बंद रहने को मजबूर हो गए हैं। यहां तक कि क्रिकेटरों को भी मैदान नसीब नहीं हो रहा है, और उनमें से सबसे लोकप्रिय लोगों में से एक टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी हैं।
धवन अपने परिवार के साथ समय साझा कर रहे हैं जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। कुछ दिनों पहले ही धवन ने बेबी फिल्टर का उपयोग करते हुए बेटे जोरावर के साथ मजेदार वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की थी और अब उन्होंने बीवी के सामने घर में अपनी हालत को बयां करता हुआ वीडियो शेयर किया है।

धवन ने शेयर की घर में अपनी हालत
कुछ दिनों पहले ही धवन ने बेबी फिल्टर का उपयोग करते हुए बेटे जोरावर के साथ मजेदार वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की थी और अब उन्होंने बीवी के सामने घर में अपनी हालत को बयां करता हुआ वीडियो शेयर किया है।
वीडियो बड़ा ही मजेदार है क्योंकि धवन इसमें अपने मजाकिया अंदाज की फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
कौन सा पाकिस्तानी गेंदबाज नवदीप सैनी से है बेहतर, ब्रैड हॉग ने किया खुलासा

कपड़े धोते, शौचालय की सफाई करते हुए दिखे धवन
मंगलवार को साझा किए इस वीडियो में धवन ने प्रशंसकों को एक सप्ताह तक घर पर रहने के बाद अपने जीवन की एक झलक दी। इस वीडियो के जरिए धवन ने यह भी बताने की कोशिश की है कि घर पर रहने का मतलब हर बार मौज करना नहीं होता बल्कि मामला उल्टा भी पड़ जाता है, खासकर तब आपकी शादी हो चुकी है। धवन ने सोशल मीडिया पर जो यह वीडियो अपलोड किया है उसमें उन्हें कपड़े धोते, शौचालय की सफाई करते हुए देखा जा सकता है।
|
यहां देखें वीडियो-
इस दौरान उनकी पत्नी आयशा मेकअप करती हैं और उन्हें चारों ओर से आदेश देती हैं। अब, जाहिर है, यह सब मजाक में किया गया था, और वीडियो ने प्रशंसकों को हंसी में मार दिया है।
वीडियो की शुरुआत बाथरूम में धवन के बाल्टी में कपड़े धोनी से होती है जहां पर वह काम करने से काफी मुसीबत में दिखाए दे रहे हैं और पत्नी बराबर में ही लगे शीशे में खुद को निहारती हुई मेकअप कर रही है। धवन इस दौरान बीवी के हाथ भी जोड़ते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आयशा निर्दयी तरीके से पति धवन को केवल कपड़े धोने का निर्देश देती हुईं फिर से मेकअप में लग जाती हैं।
|
डेविड वार्नर ने दी ये प्रतिक्रिया-
वीडियो के अगले भाग में धवन को बाथरूम साफ करते हुए देखा जा सकता है। इस बार आयशा डंडा लेकर खड़ी हैं।
वीडियो शेयर करते हुए धवन लिखते हैं एक वीक घर में बिताने के बाद जिंदगी कुछ ऐसी है। वास्ताविकता काफी मुश्किल होती है। इसके बाद मजाकिया इमोजी दी गई है। मजेदार बात यह है कि डेविड वार्नर ने भी इस वीडियो पर रिप्लाई किया है और कहा है कि मैंने तुम्हारी हालत समझ सकता हूं।
बता दें कि धवन और वार्नर आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
