कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शाहिद अफरीदी ने किया नेक काम, हरभजन ने की प्रशंसा
नई दिल्ली। अपने-अपने देश की सरकार के साथ खड़ा होने के लिए कई हस्तियां आगे आ रही हैं। कोरोना वायरस के चलते लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कोई सरकार की आर्धिक मदद के लिए आगे आ रहा है तो कोई खुद लोगों की सहायता कर रहा है। पाकिस्तान भी कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नेक काम करते हुए लोगों को मास्क बांटे।

हो रही है तारीफ
अफरीदी ने 21 मार्च से ही वीडियो ट्वीट करके लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। शाहिद अफरदी की फाउंडेशन इस दौरान लोगों में राशन बांटने के साथ-साथ जगह सैनेटाइजर भी लगा रहे हैं। अफरीदी ने अपने पिता साहिबजादा फज़ल के नाम पर रहमान चैरिटी हॉस्पिटल में एक आइसोलेशन वॉर्ड भी बनाया है। साल 2014 में अपने पिता की मृत्यू के बाद उन्होंने अफरीदी ने 2014 में अपना फाउंडेशन शुरू किया और साथ ही यह अस्पताल भी बनवाया था। अफरीदी के इन प्रयासों की बेहद तारीफ हो रही है। वह अपने देश के हीरो बन गए हैं।

हरभजन ने भी की प्रशंसा
भारत के स्पिनर हरभजन ने अफरीदी के काम की प्रशंसा की है। हरभजन सिंह ने अफरीदी की डोनेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''मानवता के लिए महान कार्य शाहिद अफरीदी, भगवान हम सब पर कृपा करें, आपको और शक्ति मिले। दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'' उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। अब तक उनके ट्वीट पर 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

दुनिया भर के दिग्गज मदद के लिए आए आगे
इससे पहले कई दिग्गज मदद के लिए आगे आ चुके हैं। दुनिया के कई बड़े ओलिंपियन अपनी अहम चीजों को दान कर चुके हैं जिनपर बोली लगाई जा रही है। फ्रांस के रहने वाले फुटबॉलर पॉल पोग्बा ब्रिटिश स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं। स्वीडन के रहने वाले फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविच इटली के अस्पतालों की मदद कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
