Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये हैं वो तीन बल्लेबाज जो अपने वनडे करियर में एक छक्का भी नहीं लगा पाए

नई दिल्ली। क्रिकेट चाैकों-छक्कों का खेल है। जिस समय तक बल्लेबाजों द्वारा धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर रनों का अंबार खड़ा ना हो, दर्शकों का पैसा और मैच देखने के लिए निकाला गया समय वसूल नहीं होता। हालांकि कई क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं जो खेलते तो दमदार थे लेकिन छक्कों की बाैछार करने में फेल हो जाते रहे। आज हम आपको बताएंगे उन तीन बल्लेबाजों के बारे में जो अपने पूरे वनडे करियर में एक भी छक्का नहीं लगा सके।

डियोन इब्राहिम

डियोन इब्राहिम

जिम्बाब्वे का ये खिलाड़ी भी वनडे में एक भी शतक नहीं लगा सका। चाैंकाने वाली बात यह है कि वनडे के अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी गेंद को छह रन के लिए सीमा रेखा से बाहर नहीं भेजा। 82 वनडे मैच इस खिलाड़ी ने खेले थे। इसके अलावा अपने करियर में इब्राहिम ने 29 टेस्ट मुकाबले भी खेले थे। वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक है। इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने दस अर्धशतक जड़े हैं लेकिन एक बार भी गेंद को दर्शकों तक नहीं पहुंचा पाए। करियर में एक शतक और 14 अर्धशतक जड़ने वाला यह खिलाड़ी दोनों प्रारूप में छक्का नहीं लगा पाया और यह काफी हैरान करने वाली बात है।

थिलान समरवीरा

थिलान समरवीरा

43 साल के थिलान समरवीरा ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 81 टेस्ट तो 53 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में तो उन्होंने 5462 रनों में 633 चाैके और 7 छक्के जरूर लगाए हैं। लेकिन वनडे में उनके नाम एक भी छक्का शामिल नहीं रहा। उन्होंने 53 मैचों की 42 पारियों में 2 शतक के साथ 862 रन बनाए जिसमें 76 चाैके रहे, लेकिन छक्का एक भी शामिल नहीं रहा।

मनोज प्रभाकर

मनोज प्रभाकर

मनोज प्रभाकर बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम के लिए खेलते थे। 12 वर्ष के करियर में उन्होंने 130 वनडे मैचों में भारत के लिए शिरकत की। दो शतक और 11 अर्धशतक जड़ने के बाद भी वे अपने एकदिवसीय करियर में एक बार भी छक्का नहीं जड़ पाए। इतने मैच खेलकर एक बार भी छक्का नहीं लगा पाना काफी हैरान करने वाली बात है।

Story first published: Wednesday, March 25, 2020, 20:14 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+