3 सप्ताह घर पर रहना काफी नहीं- लॉकडाउन के बाद जोफ्रा आर्चर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली: इंग्लैंड के ताकतवर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपने फैंस के लिए लोकप्रिय भविष्यवाणियों के लिए खासे मशहूर हैं। आर्चर यह भविष्यवाणियां खुद नहीं करते हैं बल्कि यह उनके पुराने ट्वीट होते हैं जिनको खोजकर फैंस वर्तमान समय के साथ मिलान करते रहते हैं।
इसके चलते आर्चर को परालौकिक शक्तियों से लैस खिलाड़ी के तौर पर भी प्रचारित किया जाता रहा है। जबसे आर्चर ने इंग्लैंड के लिए खेलना शुरू किया है तबसे उनके पुराने ट्वीट फैंस के द्वारा लगातार वायरल किए जाते रहे हैं। यह ट्वीट मौजूदा परिस्तिथितियों में इतने सटीक बैठते हैं कि पहली नजर में आप दातों तले अंगुली दबा लेंगे।
दुनिया के साथ भारत में भी इस समय विनाशकारी नोवेल कोरोनावायरस को लेकर भयंकर स्थिति बनी हुई है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक के लिए प्रभावी रहेगा।
इन सबके बीच जोफ्रा आर्चर का 23 अक्टूबर 2017 को किया गया पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट में थोड़ा उदास मूड में आर्चर ने कहा है- 'घर पर तीन सप्ताह बिताना काफी नहीं है।'
आर्चर का ट्वीट जहां फैंस में उत्सुकता पैदा करता है तो वहीं कुछ लोगों को डरा भी सकता है। जिन प्रशंसको का मानना है कि आर्चर की पुरानी बातें एक दिन सच हो जाती हैं वो यह देखकर परेशान हो सकते हैं कि देश में 3 सप्ताह बाद भी हालात नहीं सुधरे तो क्या होगा।
3 weeks at home isn’t enough 🙄
— Jofra Archer (@JofraArcher) October 23, 2017
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 15,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 606 हो गई है, जबकि इस महामारी से 10 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए 25 तारीख से देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
