अमेरिकी ओपन में सानिया नहीं होंगी भूपति की जोड़ीदार
सानिया और भूपति ने इस साल जनवरी में मेलबर्न में आयोजित साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।
इस सफलता के बावजूद दोनों ने अमेरिकी ओपन में अलग-अलग होकर खेलने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि सानिया की कलाई की चोट फिर से उभर आई है और वह अपनी चोट के कारण भूपति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देना चाहतीं।
सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने आईएएनएएस को बताया कि सानिया अभी मिश्रित युगल में खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं क्योंकि उनकी कलाई की चोट फिर से उभर आई है।
बकौल इमरान, "सानिया अपनी कलाई की चोट के कारण भूपति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देना चाहतीं। उनकी कलाई की चोट फिर से उभर आई है। इसे लेकर वह मिश्रित युगल वर्ग में खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।"
सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके भूपति ने सानिया की गैरमौजूदगी में अमेरिका की अनुभवी खिलाड़ी लेजल ह्यूबर को अपना जोड़ीदार बनाया है जबकि सानिया मिश्रित युगल में आस्ट्रेलिया के डेनियल नेस्टर के साथ खेलेंगी।
पहले दौर में नेस्टर और सानिया की भिड़ंत उजबेकिस्तान की अग्कुल अमानमुद्रारोवा और आस्ट्रेलिया के एश्ले फिशर से होनी है।
महिलाओं के युगल वर्ग के पहले दौर में सानिया और शियावोन की भिड़ंत बेलारूस की एकातेरिना डेहाल्केविच और चेक गणराज्य की रेनाता वोकारोवा से होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications