लखनऊ। हॉकी जूनियर विश्व कप 2016 के सेमीफाइनल में आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब की तरफ मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबाल रोमांचक रहा। मैच का फैसला शूटआउट में हुआ, जिसमें मेजबान भारत ने जीत हासिल की।
निश्चित समय में दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए जिसके बाद मैच शूटआउट में पहुंचा। शूटआउट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हरा दिया।
इससे पहले गुरूवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लखनऊ में खेले जा रहे टूर्नामेंट में ग्रुप लीग के सभी तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी।
क्वार्टर फाइनल में स्पेन को मात देने से पहले ग्रुप मैचों में मेजबान टीम ने कनाडा को 4-0 से, इंग्लैंड को 5-3 से जबकिअंतिम ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से शिकस्त दी।
भारत ने जूनियर हॉकी विश्वकप का अपना एकमात्र खिताब 2001 में जीता था, इसके बाद से भारत को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। इस बार भारतीय टीम से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। भारत के फाइनल में पहुंच जाने के बाद खेल प्रशंसकों को अब जूनियर टीम से खिताब की उम्मीदें हैं।