ढाका। अंडर-18 एशिया कप में बांग्लादेश को कांटे की टक्कर में हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। एशिया कप में भारतीय टीम ने 5-4 के अंतर से बांग्लादेश को हराया। केंद्रीय गृह मंत्री ने टीम को जीत की बधाई दी है।
भारतीय टीम ने पांच गोल दागे जबकि बांग्लादेशी की ओर से चार गोल ही हो सके। पूल मैचों में भारत बांग्लादेश से हार चुका था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
पढ़ें: शहीद जवान की पत्नी बोली- मोदीजी! हाफिज को PAK में घुसकर मारो
पाकिस्तान को 3-1 से रौंदा
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जगह पक्की की थी। पाकिस्तान अपने पूल में एक भी मैच नहीं हारा था, लेकिन भारत से उसे कांटे की टक्कर मिली और करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
पढ़ें: शहाबुद्दीन ने कोर्ट में किया सरेंडर, नीतीश को दी खुली चुनौती
चीन को हराकर फाइनल में आया था बांग्लादेश
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने चाइनीज ताइपे को 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पुरुष वर्ग की अंडर-18 प्रतियोगिता में एशिया की टॉप 6 टीमों ने भाग लिया था।