अमेरिकी ओपन : मरे और नडाल चौथे दौर में पहुंचे
समाचार एजेंसी डीपीए से मिली जानकारी के मुताबिक मरे ने रविवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका के टेलर डेंट को 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया। डेंट मैच के दौरान पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं थे।
दूसरी ओर, नडाल ने स्पेन के निकालस एल्माग्रो को 7-5, 6-4, 6-4 से हराया। नडाल भी मैच के दौरान फिट नहीं दिखे। तीसरे सेट के दौरान उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की थी।
अर्जेटीना के जुआन डेल पोट्रो भी चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पोट्रो ने कड़े मुकाबले के बाद आस्ट्रिया के डेनियल कोएलेलर को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
रविवार को फ्रांसीसी खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग और गेल मोनफिल्स के लिए भी अच्छा रहा। दोनों चौथे दौर में पहुंच गए।
त्सोंग ने जहां हमवतन जूलियन बेनेत्यू को 7-6 (7-4), 6-2, 6-4 से पराजित किया वहीं मोनफिल्स ने जोस अकासुरो पर 6-3, 6-4, 1-0 से जीत हासिल की। अस्वस्थ्य होने के कारण अकासुरो मैच पूरा नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications