हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत ने कनाडा को 3-0 से हराया, रविवार को पाक से मुकाबला

By Rajeevkumar Singh

लंदन। शनिवार को हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल पूल मैच में भारत ने कनाडा को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साध रविवार को होने वाले मैच से पहले पाकिस्तान को भारत ने चेतावनी दे दी। कनाडा ने शुक्रवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 0-6 से हराया था।

पहले हाफ में भारत ने दागे गोल

पहले हाफ में भारत ने दागे गोल

भारत ने जबर्दस्त स्पीड दिखाते हुए खेल की शुरुआत की और पहले पांच मिनट में ही एसवी सुनील ने एक बॉल को घुमाकर कनाडा के गोलपोस्ट में दे मारा। भारतीय टीम के खिलाफ खेलने में कनाडा की टीम हांफ गई। आकाशदीप ने कनाडा के गोलकीपर डेविड कार्टर को छकाते हुए दूसरा गोल दाग दिया और भारत 2-0 से आगे निकल गया। इसके बाद भारत ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। 18वें मिनट में आक्रामक तरीके से खेलते हुए रमनदीप सिंह और सरदार सिंह ने जुगलबंदी करते हुए तीसरा गोल दाग दिया और भारत 3-0 से आगे निकल गया।

मैच पर भारत की पकड़ बनी रही

मैच पर भारत की पकड़ बनी रही

हाफ टाइम तक भारत 3-0 की लीड लिए रहा। इसके बाद भारत का खेल कुछ धीमा पड़ा लेकिन कनाडा इसका फायदा न उठा सका। लेकिन कनाडा ने मिडफील्ड में बेहतर ढंग से खेलते हुए भारत को और गोल दागने नहीं दिया। भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो गोल में तब्दील न हो सके। भारत की मैच पर पकड़ हमेशा बनी रही और कनाडा का हारना सुनिश्चित हो गया।

रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

भारतीय टीम को कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा कि पहले हाफ में हम अच्छा खेले लेकिन दूसरे हाफ में हम थोड़े अनलकी रहे। हम कुछ और गोल कर सकते थे कि कनाडा के गोलकीपर ने अच्छा खेल दिखाया। रविवार को भारत पाकिस्तान के साथ भिड़ेगा। इस बारे में कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह अहम मैच है और हम दबाव में नहीं है। जैसे और मैचों में खेले हैं, इसे भी हम उसी तरह से ले रहे हैं।

Story first published: Saturday, June 17, 2017, 23:15 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+