For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Hockey: भारत ने पाकिस्तान को हराया, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जीता ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी-2021 के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चित करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में जापान से हारने के बाद भारत का ब्राॅन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार मैच हुआ जिसमें भारत ने 4-3 से मैच जीत लिया। मैच शुरू से लेकर अंत तक रोमांचक रहा। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुमित, वरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किए, जबकि पाकिस्तान के लिए अरफराज, अब्दुल राणा और नदीम ने गोल किए।

यह भी पढ़ें- वो 3 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने जल्दबाजी में लिया संन्यास, खेलना चाहिए था और क्रिकेट

पहले क्वार्टर में भारत ने शानदार शुरूआत की। भारत को तीन पेनाल्टी काॅर्नर मिले। पहले दो तो खराब गए, लेकिन तीसरे पेनाल्टी काॅर्नर में भारत के लिए अमजद अली ने गोल दाग दिया। फिर पाकिस्तान ने भी गोल करके मैच 1-1 पर ला दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों ने कड़ा संर्घष किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। फिर तीसरे क्वार्टर में रोमांच देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए अब्दुल राणा ने गोल दागते हुए 2-1 की बढ़त बना ली, लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने के ठीक पहले भारत ने फिर वापसी की। तीसरे क्वार्टर तक 2-2 गोल हो चुके थे। फिर भारत ने लगातार दो गोल कर दिए, जबकि पाकिस्तान 1 ही गोल कर सका।

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक हाॅकी में 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें भारत ने 26 तो पाकिस्तान ने 25 जीते हैं। बाकी सात मैच ड्रा रहे। खास बात यह है कि एशियन हाॅकी चैंपियंस ट्राॅफी में भारत ने 5वां मेडल अपने नाम किया है, लेकिन ब्राॅन्ज मेडल पहली बार जीता। इससे पहले भारत तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुका है। 2011, 2016 और 2018 में भारत ने 'गोल्ड' अपने नाम किया था, जबकि 2012 में सिल्वर मेडल जीता था।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की स्टार्टिंग-11
कृष्ण पाठक, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक शाह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, एस. लाखरा

Story first published: Monday, January 12, 2026, 10:48 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+