गोल्फ वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने किया क्वालीफाई
कराची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गोल्फ के दीवानों ने शनिवार को जश्न मनाया, क्योंकि उसके खिलाड़ियों ने मलेशिया में गोल्फ प्रतियोगिता जीतकर चीन में नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
पाकिस्तानी खिलाड़ी मुहम्मद शब्बीर और मुहम्मद मुनीर ने मलेशिया में एशियन क्लालीफायर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली।
पाकिस्तान गोल्फ फेडरेशन के सदस्य असद खान ने कहा, "पाकिस्तान गोल्फ के लिए यह अच्छी खबर है। यह सबूत है कि पाकिस्तान में गोल्फ का विकास हो रहा है।"
खान ने कहा कि नवंबर में चीन में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान अब कड़ी मेहनत करेगा। उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद हम चाहेंगे कि वहां पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहे।"
मलेशिया में अपने प्रदर्शन से खुश मुनीर ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट, हॉकी और स्क्वैश वर्ल्ड कप खेल चुका है, अब गोल्फ के लिए क्वालीफाई कर हमने इतिहास रच दिया है। हमें आशा है कि चीन में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
जीत से खुश मुनीर ने कहा, "मुझे नहीं पता है कि मैं अपनी खुशी का इजहार कैसे करूं। मुझे यकीन है कि आज हर पाकिस्तानी खुशी का इजहार कर रहा होगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications